Slide 1
Slide 1
क्राइममऊ

मऊ: पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट, 6 लोगों पर केस

रतनपुरा (मऊ) : हलधरपुर थाना के गाढ़ा ग्राम पंचायत के जोगापुर पुरखा में रंजिश को लेकर छ: लोगों ने घर पर चढ़ एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। जोगापुर पुरवा के वैभव सिंह घर के बाहर बैठ कर बात कर रहे थे। मुस्तफाबाद निवासी मृत्युंजय सिंह, अनिल सिंह, अरविंद सिंह, अखिलानंद, निखिल पुत्र अरविंद व गाजीपुर के कोहड़ी मरदह निवासी यशवंत पुत्र अखिलेश सीमावर्ती गांव के वैभव सिंह से रंजिश में विवाद चल रहा था। मार पीट में वैभव सिंह गम्भीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। घायल वैभव के अनुसार यशवंत पुत्र अखिलेश कानपुर में दारोगा के पद पर कार्यरत है। संवाददाता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button