क्राइम
बुलंदशहर : घर से चारा काटने गई महिला का मक्के के खेत में मिला शव

बुलंदशहर । छतारी थाना क्षेत्र के कनैनी गांव में घर से मवेशियों के लिए चारा काटने गई 55 वर्षीय महिला का शव मक्के के खेत में मिला। बताया जा रहा है कि मृतक महिला के पति पेशे से वकील हैं। सूचना मिलते ही CO डिबाई मधुप कुमार और छतारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस अधिकारी ने बताया मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट : मोहित त्यागी




