मऊ : दिवंगत अधिवक्ता एड. ए.जेड. इस्लाम को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

जिला संवाददाता, मऊ। तहसील बार एसोसिएशन घोसी के तत्वावधान में 6 मार्च को बार सभागार में पूर्व एल्डर कमेटी के चेयरमैन स्वर्गीय ए.जेड. इस्लाम साहब के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता घोसी तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. शिव प्रकाश ने की तथा संचालन घोसी तहसील बार के उपाध्यक्ष विपुल राय ने किया। इस अवसर पर दर्जनों अधिवक्ताओं ने स्वर्गीय इस्लाम साहब के साथ बिताए अपने अनुभव साझा करते हुए नम आंखों से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि एड. ए.जेड. इस्लाम साहब एक सरल, मिलनसार एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिवक्ता थे, जिनकी कमी हमेशा खलती रहेगी।ज्ञात हो कि 24 फरवरी 2026 को तहसील से घर जाते समय नगर के सिनेमा हाल के पास सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी, जिससे अधिवक्ता समाज में शोक की लहर दौड़ गई।
श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष व पूर्व शासकीय अधिवक्ता दिनेश राय ने कहा कि इस्लाम साहब सरल और सहज स्वभाव के धनी अधिवक्ताओं के समस्याओं को संवाद द्वारा चुटकी में हल करने वाले इस्लाम साहब हम लोगों के बीच हमेशा उपस्थित रहेंगे और उनकी यादें हमेशा ताजा रहेंगी । वरिष्ठ अधिवक्ता कालिका दत्त पांडेय अरविन्द सिंह पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा दिनेश कुमार ओझा। वर्तमान मंत्री जय हिंद सिंह , , देवेंद्र पांडेय, सतीश कुमार पांडेय, सुतीक्ष्ण मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता शमशाद, आशीष राय, तारिक जफर आजमी, बृजेश कुमार, लालजी, बाबूलाल, राजेंद्र यादव, पीसी राय, रामप्रवेश यादव, कैलाश नाथ सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित रहे।



