Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ:पीएम सूर्य घर योजना का हुआ शुभारंभ, विधायक ने किया उद्घाटन

घोसी,मऊ। घोसी नगर के नदवासराय रोड पर मंगलवार को “सोलरियम ग्रीन एनर्जी” द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय विधायक सुधाकर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में योजना का उद्घाटन किया। विधायक सिंह ने इस योजना को आम जनता के लिए क्रांतिकारी पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना बिजली उपभोक्ताओं को राहत देगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी मजबूत कदम साबित होगी। इस योजना के तहत लोगों को घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने में सरकारी सहायता मिलेगी। इससे नियमित और सस्ती बिजली उपलब्ध होगी। उपभोक्ताओं का बिजली बिल कम होगा। ऊर्जा की बचत के साथ प्रदूषण भी घटेगा।विधायक ने बताया कि प्रदूषण में कमी से हृदय रोग जैसी बीमारियों की संभावना भी कम होगी। लोगों का जीवन अधिक सुरक्षित और स्वस्थ रहेगा। उन्होंने लोगों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्रनाथ पांडेय, आकिब सिद्दीकी, सूर्यकांत दुबे, रविकांत, देवेंद्रनाथ पांडेय, राजेन्द्र यादव, अमरनाथ और संतोष सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को योजना के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। आवेदन प्रक्रिया, सरकारी अनुदान और दीर्घकालिक लाभों के बारे में विस्तृत बताया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने योजना के प्रति उत्साह दिखाया। बड़ी संख्या में आवेदन करने की इच्छा जताई गई। आयोजकों ने बताया कि आगे भी जागरूकता कार्यक्रमों से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button