मऊ : 19 जून से शुरू होगी नई ट्रेन सेवाएं
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा की पहल पर रेल मंत्रालय ने दी बड़ी सौगात

मऊ । उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बताया कि मऊ, मधुबन समेत पूरे पूर्वांचल की रेल सुविधाओं को सुदृढ़ एवं जनोपयोगी बनाने के लिए उनके द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वे स्वयं भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क एवं समन्वय बनाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने पूर्वांचल की रेल सेवाओं के विस्तार एवं यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए रेल मंत्री से कई महत्वपूर्ण मांगें की थीं। अप्रैल माह में दोहरीघाट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री के ऑनलाइन सानिध्य में जिन रेल सेवाओं के संबंध में चर्चा हुई थी। जिन्हें रेल मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया । उन्हें अब धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से कार्य किया गया है। पूर्वांचल की जनता को निम्नलिखित महत्वपूर्ण रेल सुविधाएं मिलने जा रही हैं—
• दोहरीघाट-औंड़िहार नई मेमू ट्रेन का संचालन वाराणसी तक किया जाएगा।
• मऊ-आनंद विहार (दिल्ली) स्पेशल ट्रेन का नियमित संचालन मऊ से प्रारंभ होगा।
• छपरा-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन मऊ के रास्ते किया जाएगा, जिससे दिल्ली के लिए एक नई और बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी। ए. के. शर्मा ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें अवगत कराया है कि इन सभी रेल सेवाओं का शुभारंभ आगामी 19 जून से किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रेल मंत्री छपरा से ऑनलाइन जुड़कर जनता को संबोधित करेंगे। श्री शर्मा ने जनता जनार्दन से आह्वान करते हुए कहा कि आइए, हम सभी इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा की डबल इंजन सरकार का आभार व्यक्त करें। क्षेत्र की जनता से 19 जून (शुक्रवार) को मऊ रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सहभागिता करने की अपील की।




