Slide 1
Slide 1
मऊराजनीति

मऊ:राष्ट्रीय एकता पदयात्रा का प्रीतुलता पांडेय के नेतृत्व में सेमरी जमालपुर चौराहा पर भव्य स्वागत

सतीश कुमार पांडेय

मऊ (हिंदुस्तान संदेश)। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही राष्ट्रीय एकता पदयात्रा का सेमरी जमालपुर चौराहा पर भव्य स्वागत किया गया। इस पद यात्रा का नेतृत्व प्रीतूलता पांडेय ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश में राष्ट्रीय एकता,अखंडता औरसामाजिक  सौहार्द को मजबूत बनाना रहा। यह पदयात्रा 21 नवंबर 2025, शुक्रवार को इंदारा रेलवे मैदान से आरंभ होकर मझवारा तक पहुंची। यात्रा के प्रमुख पड़ाव इंदारा रेलवे मैदान, कसारा चौराहा, रईसा और सेमरी चौराहा रहे, जहां लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मा. दानिश आजाद अंसारी जी रहे, जबकि मुख्य वक्ता सीमा द्विवेदी जी रहीं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य और कार्यक्रम आयोजन पूर्व विधायक विजय राजभर के नेतृत्व में भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। उत्पल राय, प्रीतूलता पांडेय, संतोष सिंह,ओमप्रकाश पांडेय,नागेंद्र मद्धेशिया, दिनेश राजभर, उत्तम यादव, अतुल पांडेय,संजय राय की प्रमुख उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा और संकल्प का स्वरूप दिया। सेमरी चौराहा पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों व कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा और नारों के माध्यम से पदयात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में राष्ट्र की एकता, जनजागृति और संघीय सौहार्द का सशक्त संदेश प्रतिध्वनित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button