Slide 1
Slide 1
मऊराजनीति

मऊ:: एमएलसी चुनाव को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

सतीश कुमार पांडेय
मऊ। आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर जनवरी को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, बुनकर कॉलोनी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने की। बैठक में शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित राय मुख्य अतिथि तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आजाद बेग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दोनों अतिथियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश को हमारे जननेता राहुल गांधी जी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में आम जनता के अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं और यदि समय रहते इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाई गई तो आम आदमी की सुनवाई करने वाला कोई नहीं बचेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मजबूती के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आजाद बेग ने कहा कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश कांग्रेस के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी पूरे प्रदेश में जनसंपर्क कर जनता के सुख-दुख में सहभागी बन रहे हैं, उसी का परिणाम है कि आज संगठन सृजन अभियान के माध्यम से कांग्रेस पार्टी घर-घर पहुंच रही है और कार्यकर्ता राहुल गांधी जी की नीतियों से लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने बैठक में उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में प्रमुख रूप से ओमप्रकाश ठाकुर, उदय प्रताप राय, मनोज गिहार, सोहेल नोमानी, हफीजुर्रहमान, ब्रह्मानंद पांडेय, सईदुर रहमान, अमरनाथ योगी, महक पाण्डेय, सरोज पांडेय, फहद कादिर, सुरेश राजभर, राहुल मौर्य, मनोज यादव, बब्लू, अभिषेक भारती, सुख-चैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button