Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ : घोसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क हादसों पर लगेगा अंकुश

सतीश कुमार पांडेय
घोसी, मऊ।सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह एवं  क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह और घोसी कोतवाल प्रमेंद्र कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ब्लैक स्पॉट को चिन्हित किया गया। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाओं की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सड़क की बनावट, मोड़, प्रकाश व्यवस्था, संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर एवं यातायात दबाव जैसे बिंदुओं का गहन परीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर शीघ्र ही सुधारात्मक कार्य कराए जाएंगे, जिनमें चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर, स्पीड कंट्रोल उपाय एवं आवश्यकता अनुसार पुलिस तैनाती शामिल है। वहीं क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा तथा नियमित निगरानी की जाएगी। प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए शीघ्र सुधार कार्य कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button