Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ:समर्पण फाउंडेशन के प्रबंधक अभिषेक थैलेसीमिया दिवस पर सम्मानित

मऊ। विश्व_थैलेसीमिया_दिवस पर विद्युत विभाग ने शारदा नारायण हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें जनपद मऊ के SDO कमलेश श्रीवास्तव और अमित कुमार के द्वारा शिविर में समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रबंधक अभिषेक पाण्डेय जो सदैव सामाजिक कार्यों में जागरूक रहते है उन्हें आमंत्रित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम, एएसपी और शारदा नारायण हास्पिटल के डॉक्टर संजय सिंह के हाथों सामाजिक कार्यों को देखते हुए अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रवि कुशवानी मौजूद रहे। जो थैलेसीमिया बच्चों के प्रति निरंतर कार्यरत है।अभिषेक पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया कहा थैलेसीमिया बच्चों के लिए हर सम्भव प्रयासरत रहेंगे। संवाददाता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button