Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ : ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वाधान में खिचड़ी सहभोज का हुआ आयोजन

सतीश कुमार पांडेय
मऊ। नगर के भीटी स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वाधान में खिचड़ी सहभोज के आयोजन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रो से सैकड़ो  लोग शामिल हुए। सह भोज से पूर्व मानस के मर्मज्ञ हरिओम शरण महाराज जी द्वारा महादेव के सम्मुख रामचरित मानस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए इसके गुण रहस्यों पर चर्चा के पश्चात्  प्रसाद वितरण कार्यक्रम शुरु हुआ। जिसमें  ब्राह्मण विकास परिषद के संरक्षक व जनपद के मशहूर शल्य चिकित्सक डा० एस सी तिवारी, व संगठन के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश पाण्डेय नें अपने हाथों से सैकड़ो भक्तों को प्रसाद वितरण करते हुए दिखाई पड़े। विदित हो कि ब्राह्मण विकास परिषद के संरक्षक रामजी उपाध्याय व डॉक्टर एस सी तिवारी के संयोजकत्व व ऋषिकेश पाण्डेय की देखरेख में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा है। इस सहभोज के दौरान डा० एस सी तिवारी ने कहा कि सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का बड़ा महत्व हैं इस दिन सह भोज का कार्यक्रम सनातन धर्म को मानने वाले लोगों को और भी करीब लाने का काम करेगा। ब्राह्मण विकास परिषद के अध्यक्ष ऋषिकेश पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण विकास परिषद समाज को जोड़ने का काम करता रहा हैं। यह संगठन समाज की सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान ब्राह्मण विकास परिषद के जिला महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी, शिव मन्दिर के मुख्य पुजारी छोटे लाल दुबे, मृत्युंजय तिवारी, जयप्रकाश मिश्र,पंडित मुरली मनोहर मिश्र, जय नारायण द्विवेदी संजय कुमार उपाध्याय अवधेश तिवारी जयशंकर दुबे प्रणव चतुर्वेदी केशव पांडे रमाकांत तिवारी राम जपित पांडेय धनंजय पांडे विनोद कुमार चौबे पंकज उपाध्याय गजेंद्र पांडे डॉ एस सी  तिवारी के पुत्र उत्कर्ष तिवारी, शिक्षक अजय कुमार तिवारी,डॉ मनोज कुमार उपाध्याय, डॉ योगेंद्र नाथ चौबे, , जनपद के वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार डॉ० अरुण कुमार मिश्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button