मऊ:सड़क दुर्घटना में एक की मौत

एक की हालत गंभीर वाराणसी रेफर,मृतक का शव पहुंचने के बाद ग्रामीणों की जुटी भीड़
सतीश कुमार पांडेय
मऊ। घोसी में हुई सड़क दुर्घटना में हुई कोपागंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के चलते डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।इलाज के दौरान घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।गौरतलब है कि रविवार की शाम करीब तीन बजे कोपागंज के सेन्दूराइच गांव निवासी गुड्डू पांडे 50 और कोपागंज थाना क्षेत्र के लारपुर निवासी राजकात सिंह 55 वर्ष बाइक से घोसी जा रहे थे। इसी दौरान दोनों घोसी से आगे पहुंचे, हाईवे पर किसी वाहन के चपेट में आ गए। जिसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मदद के बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां गुड्डू पांडे की मौत हो गई जबकि राजकात की हालत गंभीर होने के बाद डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। इलाज के दौरान घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर मृतक के शव घर पहुंचने के बाद परिजनों ने चीख-पुकार मच गई। मृतक भाजपा नेता विजय प्रकाश पांडेय के भाई बताया हैं। जिसके चलते मृतक के घर बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों समेत सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे और रोती-बिलखती मृतक परिवार को ढांढस बंधाते रहे।




