मऊ : लक्ष्मीशंकर यादव सदैव किसानों के हितों की लड़ाई लड़ते रहे:जयहिंद

सतीश कुमार पांडेय
घोसी (मऊ)।स्थानीय तहसील क्षेत्र के कल्यानपुर स्थित लक्ष्मी शंकर स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में सोमवार को किसान नेता एवं समाजसेवी स्वर्गीय लक्ष्मीशंकर यादव की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयहिंद यादव ने की। पुण्यतिथि समारोह में स्व. लक्ष्मीशंकर यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयहिंद यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. लक्ष्मीशंकर यादव जीवन भर किसानों, बुनकरों, मजदूरों तथा समाज के दबे-कुचले और अति पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे। वे एक सच्चे जननेता थे, जिन्होंने समाज सेवा को अपना धर्म माना।विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. रामकृष्ण यादव, डॉ. नित्यानंद यादव एवं वीरेंद्र तिवारी ने भी अपने संबोधन में स्व. लक्ष्मीशंकर यादव को किसानों, बुनकरों और वंचित वर्गों का सच्चा हितैषी बताया।कार्यक्रम को अरविंद यादव एवं ओमप्रकाश बागी ने भी संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर घोसी के पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह हाफिजुर रहमान फहद शाहिद फारूखी, अजय यादव, राजेश यादव, त्रिभुवन भारती, जयप्रकाश चौरसिया, धनेश, रमाशंकर, इंद्रजीत सिंह पटेल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक राजमंगल यादव एवं राजनारायण यादव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।




