Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ:घोसी तहसील में SDM की अध्यक्षता में संपन्न हुआ समाधान दिवस

समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासन गंभीर,
18 प्रार्थना पत्र प्राप्त,एक का हुआ तत्काल निस्तारण

सतीश कुमार पांडेय
घोसी (मऊ)। आमजन की समस्याओं के निस्तारण को लेकर शासन की मंशा के अनुरूप शनिवार को घोसी कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में कुल 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक मामले का त्वरित निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। यह पहल अधिकारियों की सजगता और संवेदनशीलता को दर्शाता है। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। समाधान दिवस के माध्यम से आमजन को सीधा संवाद और त्वरित न्याय का अवसर मिलता है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गंभीरता से परीक्षण कर अधिकतम मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि फरियादियों को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।
समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि, विद्युत आपूर्ति में अवरोध, पेंशन संबंधी समस्याएं, सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण और अवैध कब्जों जैसी शिकायतें अधिक देखने को मिलीं।
इस अवसर पर कानूनगो मतीन खान, अगस्त राम, पारस पासी, लेखपाल अरविंद कुमार पाण्डेय, विवेक सिंह, आशीष यादव, राम आशीष सिंह, मृगेंद्र सिंह, आशीष वर्मा, थाना प्रभारी, विद्युत विभाग, नगर पालिका, आपूर्ति विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button