Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 40 प्रतिशत की वृद्धि,अब हर महीने मिलेंगे 3,500 रुपये

गाजीपुर (विवेकानंद राय ) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम प्रहरियों के सम्मान एवं कल्याण को लेकर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में बड़ी एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जिसमें जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न थानों से आए करीब 400 ग्राम प्रहरियों ने सहभागिता रही । कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रहरियों के मासिक मानदेय को 2,500 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये करने की घोषणा की। इस वृद्धि से प्रत्येक ग्राम प्रहरी को प्रतिमाह 1,000 रुपये अतिरिक्त तथा सालाना 12,000 रुपये का अधिक लाभ मिलेगा। इसके साथ ही प्रदेश में ग्राम प्रहरियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने और उनके सामाजिक एवं स्वास्थ्य कल्याण से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्राम प्रहरियों को मानदेय वृद्धि की बधाई देते हुए कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और गांवों में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका अहम है। पुलिस अधीक्षक ने आगामी शारदीय नवरात्र एवं अन्य त्योहारों के मद्देनजर सभी ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अराजक तत्वों या आपराधिक घटनाओं की सूचना तत्काल संबंधित थाने अथवा बीट आरक्षी को देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंत में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों की समस्याएं सुनीं और उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। अधिकारियों ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए ग्राम प्रहरियों से सक्रिय सहयोग की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button