Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये 224 मामलों में से 29 शिकायतों का मौके पर निस्तारण 

डॉ एके राय/गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। वहां मौके पर प्राप्त 43 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से मौके पर पांच का निस्तारण किया गया।जनपद की सात तहसीलों की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 224 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 29 शिकायतों का निस्तारण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील जमानियॉ सहित पांच तहसीलों में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इसमें जमानियां में 35 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से चार का, तहसील कासिमाबाद में प्राप्त 18 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से चार का, सेवराई तहसील में प्राप्त 28 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से तीन का, तहसील जखनियां में प्राप्त 39 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से तीन का, तहसील सैदपुर में प्राप्त 22 शिकायतों में से तीन का एवं तहसील मुहम्मदाबाद में तहसीलदार की अध्यक्षता में 39 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से सात मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।  जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनता की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते हैं, इसलिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, तहसीलदार सदर, क्षेत्राधिकारी सदर एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button