
गाजीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांन्धी एवम भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन के अवसर पर नगर के रौजा स्थित राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने मिलकर गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सबने प्रतिज्ञा की कि उनके बताए रास्ते का अनुसरण करते हुए अपना जीवन जिएंगे और अपने कार्य स्थल पर सत्य,अहिंसा, प्रेम का पालन करेंगे और लाल बहादुर शास्त्री जी द्वारा दिखाएं रास्ते पर कम से मितव्ययिता के साथ जीवन व्यापन करते हुए समाज और देश की उन्नति के लिए सहभागी बनेंगे।इस अवसर पर प्राचार्य, प्रो डॉ राजेंद्र राजपूत ने इन महापुरुषों के जीवन की विषमताओं पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षों को याद किया और छात्र/छात्राओं को उनके उत्कृष्ट कार्यो से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। इस अवसर पर डॉ अवधेश सिंह, डॉ आनंद,डॉ एकबाल, सिस्टर नीतू, रश्मि, सरिता, डायटिशियन कंचन सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।




