Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : नगरपालिका अध्यक्ष और ईओ ने डोर टू डोर कूड़े निस्तारण का लिया जायज़ा 

स्मार्ट कॉलोनी शास्त्री नगर में सहयोग करने पर की सराहना

प्रमोद सिन्हा / गाजीपुर। लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति का हमेशा प्रयास मुहल्ले को एक परिवार के रूप में बांधने एवं जागरूक करने का रहा है। स्मार्ट कालोनी शास्त्रीनगर में मां भवानी चौक के पास स्थित पार्क में नगरपालिका के अध्यक्षा सरिता अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी डॉ धीरेन्द्र कुमार राय, पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल, सभासद मीनू कुशवाहा,पूर्व सभासद श्री अजय कुशवाहा एवं नगरपालिका परिषद के सफाईकर्मी उपस्थित रहे। मुहल्ले में सफाई का जायजा समिति के साथ मिलकर लिया। मोहल्लेवासियों से सफाई के संबंध में विचार साझा किए और और डोर टू डोर कूड़े निस्तारण की कार्यवाही का मुवायना किया । स्वच्छता के बारे में मोहल्लेवासियों को जागरूक समिति के साथ मिलकर किए। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने मोहल्लेवासियों को गिले और सूखे कूड़े को अलग निकालने पर सराहना किया। समिति एवं नगरपालिका के संयुक्त प्रयासों को सफल बताया। वही उपस्थित अधिशासी अधिकारी डॉ धीरेन्द्र कुमार राय ने गिले कूड़े के सही निस्तारण के लिए, गिले कूड़े से खाद बनाकर घर लगे पौधों बागवानी में प्रयोग हेतु समझाया। समिति के हमारा मोहल्ला स्मार्ट मोहल्ला के स्लोगन का तारीफ कर स्वच्छता को नगरपालिका के साथ मिलकर धरातल पर उतारने के प्रयास का तारीफ किया। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने मुहल्ले में प्लास्टिक निस्तारण का रिसाइकिल कर पर्यावरण को बचाने में महत्व को समझाया।  समिति एवं नगरपालिका के संयुक्त प्रयास से प्लास्टिक का दुरुपयोग से बचाने की तारीफ किया। सभासद मीनू मौर्या ने मुहल्ले और समिति का स्वच्छता को लेकर पूरा सहयोग का आश्वासन दिया और समिति का धन्यवाद और आभार प्रकट किया। समिति के संरक्षक डीपी सिंह ने नगरपालिका के साथ कदम से कदम मिलाकर स्मार्ट कालोनी बनाने में समिति द्वारा हमेशा सहयोग करने की बात कही। अध्यक्ष रवींद्र नाथ सिंह ने मुहल्ले के सफाई और कूड़े के निस्तारण पर जोर देकर सहयोग का सहमति दिया। सचिव चंद्र मोहन सिंह ने मुहल्ले में गिले कूड़े को मोहल्लेवासियों द्वारा मुहल्ले में पाले हुवे गाय को खिलाकर एवं जगह जगह समिति द्वारा नावदान बनाकर कूड़े के सही सदुपयोग के बारे में नगरपालिका को बताया और दिखाया। कोषाध्यक्ष सुशील सिंह ने मुहल्ले को पौधे से सजाकर सुंदरीकरण करने की बात बताया। मिथिलेश सिंह ने मुहल्ले को समिति द्वारा स्मार्ट कालोनी बनाने हेतु सेक्टरों में बनाने का प्लान को दिखाया। संजय पाण्डे ने मुहल्ले के पांचों गेट स्मार्ट कालोनी के लगने वाले मुहालेवासियों द्वारा अपने खर्चे पर तैयार स्टील बोर्ड को दिखाया और लगवाने का आग्रह किया। उपाध्यक्ष लाल बहादुर राय ने अपने घर के सामने से श्रीपत यादव तक जाने वाली सड़क को समिति द्वारा हरियाली लगवाकर ट्रैक बनाने की बात से अवगत कराए ताकि मोहल्ले वासियों को टहलने और व्यायाम करने में सुविधा हो सके। लाल बहादुर शास्त्री समिति के सदस्यों ने अपना मोहल्ला स्मार्ट मोहल्ला के तर्ज पर सहयोग के लिए नगरपालिका के उपस्थित सभी अधिकारी पदाधिकारी व सफाईकर्मी का सादर अभिनंदन एवं आभार प्रगट किया तथा समिति के संरक्षक श्री डीपी सिंह जी ने स्मृति चिन्ह देकर एवं अध्यक्ष श्री रवींद्र नाथ सिंह ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। समिति नगरपालिका के सराहनी योगदान से अभिभूत है और उनका कृतज प्रगट करती है। समिति के नीरज कुमार मानू, रवींद्र नाथ सिंह, डीपी सिंह, लाल बहादुर राय, संजय पाण्डे, चंद्र मोहन सिंह, सुशील सिंह, मिथिलेश सिंह, संतोष सिंह, दिनेश सिंह, बृजेश सिंह, जयराम सिंह, गर्वजीत सिंह, अभिनव सिंह, अमृत चौरसिया आदि एवं मोहल्लेवासी उक्त समय कार्यक्रम में मौजूद होकर नगरपालिका का सहयोग किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button