Slide 1
Slide 1
गाजीपुरस्पोर्ट्स

गाजीपुर : एसपी इलेवन और पत्रकार एकादश के बीच मैच में एसपी इलेवन विजेता

प्रमोद सिन्हा
गाजीपुर। पुलिस लाइन ग्राउंड में रविवार को एसपी इलेवन और पत्रकार एकादश के बीच 20 ओवर का मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस जीतकर एसपी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।एसपी इलेवन की ओर से जिलाधिकारी गाजीपुर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर 57 रन बनाए। उनकी इस शानदार पारी में 7 चौके और 2 आकर्षक छक्के शामिल रहे। वहीं ईरज राजा ने 20 गेंदों पर 13 रन बनाते हुए नाबाद रहे।अन्य बल्लेबाजों में अनंत कुमार ने 40 गेंदों पर 39 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें 5 चौके शामिल थे। निर्धारित 20 ओवर में एसपी इलेवन ने 3 विकेट खोकर 190 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। पत्रकार एकादश की ओर से गेंदबाजी में अनुराग राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रकार एकादश की टीम 116 रन ही बना सकी। बल्लेबाजी में गौरव राय ने 33 गेंदों पर 45 रन की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। वहीं इंद्र बहादुर सिंह ने 19 गेंदों पर 20 रन बनाए, जिसमें 3 चौके शामिल रहे। गेंदबाजी में जिलाधिकारी गाजीपुर ने 2 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट, पुलिस अधीक्षक ने 3.2 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर में मात्र 4 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। मैच के समापन पर उपविजेता टीम के कप्तान अभिषेक कुमार सिंह एवं उपकप्तान सुनील सिंह को पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि ऐसे मैत्रीपूर्ण खेल आयोजन मानसिक तनाव को दूर करने के साथ आपसी समन्वय और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। इस मौके पर पत्रकार एकादश से कप्तान अभिषेक कुमार सिंह कप्तान सुनील सिंह इंद्र बहादुर सिंह रिजवान अंसारी इकरार खान आसिफ अंसारी विनीत कुमार दुबे अनुराग राय प्रभाकर सिंह रमेश कुमार अजय कुमार,प्रदीप शर्मा, शैलेंद्र सिंह, आरिफ मौजूद रहे वहीं जिलाधिकारी अविनाश कुमार पुलिस अधीक्षक ईराज राजा संजय कुमार यादव एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, सीएफओ और पुलिस टीम मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button