Slide 1
Slide 1
क्राइम

वाराणसी जोन पुलिस की एडवाइजरी, तीन तरह के फ्रॉड को लेकर किया अलर्ट

वाराणसी । साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन नवीन अरोरा की ओर से जन-जागरूकता अभियान के तहत एडवाइजरी जारी की गई है। एडीजी ने तीन प्रमुख साइबर ठगी के तरीकों – डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया पर सस्ते सामान के नाम पर ठगी और व्हाट्सएप / टेलीग्राम पर.apk फाइल के जरिए हैकिंग को लेकर लोगों को सतर्क किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल अरेस्ट कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। पुलिस कभी भी वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी नहीं करती। ठग खुद को CBI, ED या पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को डराते हैं और पैसे की मांग करते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर 90% तक के भारी डिस्काउंट वाले फर्जी लिंक्स और अनजान.apk फाइलों को डाउनलोड न करने की अपील की गई है। एडीजी जोन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक पर भरोसा न करें, अपने बैंकिंग पासवर्ड और OTP किसी के साथ साझा न करें और ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या https://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button