Slide 1
Slide 1
क्राइम

गाजीपुर : मामूली विवाद में चली गोली,दो युवक घायल, एसपी ने अस्पताल पहुंच जाना हाल

संवाददाता, विवेकानंद राय / गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जसदेवपुर के पास आपसी कहासुनी के बाद हुई फायरिंग की घटना में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। घायलों की पहचान सुखडेहरा गांव निवासी पंकज सिंह यादव (25 वर्ष), पुत्र राजमोहन सिंह यादव तथा राघवेश सिंह यादव, पुत्र विजयशंकर सिंह यादव के रूप में हुई है। घटना में पंकज सिंह यादव के सीने के दाहिने तरफ और राघवेश सिंह यादव के पैर में गोली लगी है। घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पंकज सिंह यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू, वाराणसी रेफर किया गया है, जबकि राघवेश सिंह यादव का गाजीपुर सदर अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से बातचीत की  उनका हाल जाना । पुलिस के अनुसार, मामले में सर्वेश राय उर्फ सिट्टू, आशुतोष उर्फ बिट्टू, दोनों पुत्र सर्वेश्वर नाथ राय, निवासी ग्राम सुखडेहरा, थाना भांवरकोल तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के नाम सामने आए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। 
फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। घटना के संबंध में जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button