Slide 1
Slide 1
क्राइमबलिया

सात रिहायशी झोपड़ी जलकर राख, सात मवेशी झूलस कर मरे

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के खड़ीचा गांव के छपरा राजभर बस्ती में शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लग गई। आग में लगभग पांच दर्जन से उपर रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। वहीं सात मवेशी झूलस कर मर गए। आसपास के लोगों के अथक प्रयास और अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग पर काबू पाया गया।

इस घटना में लाल साहब राजभर की एक भैंस, एक गाय, एक पड़िया, दो बकरी, हरख राजभर की एक भैंस व एक गाय भी बुरी तरह झुलस कर मर गई। वहीं शिवानंद राजभर, बच्चेलाल राजभर, पंचदेव, धीरज, नथुनी, शिवशंकर सहित बस्ती के लगभग चार दर्जन से उपर रिहायशी झोपड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना की सूचना पर आसपास के गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई और आग पर काबू पाने के लिए ट्यूबवेल चलाकर आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन जब तक आग पर काबू पाते तब तक झोपड़िया पूरी तरह जलकर राख हो गई। लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। दमकल आग लगने के लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंची व थोड़ा बहुत आग जल रहा था उस पर काबू पाया। मौके पर पंचायत सचिव आनंद कुमार राव, स्थानीय पुलिस एवं पशुपालन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button