Slide 1
Slide 1
क्राइमवाराणसी

वाराणसी : करोड़ों की ठगी का आरोपी मुन्ना अब भी फरार

पुलिस ने घर पर ढोल बजवाकर की मुनादी

अजीत पांडेय/ वाराणसी। न्यायालय के कड़े रुख के बाद चोलापुर पुलिस ने रविवार को धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे एक शातिर अभियुक्त के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। धारा(दण्ड प्रक्रिया संहिता) के तहत पुलिस टीम ने अभियुक्त के निवास स्थान पर डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई और उसे आत्मसमर्पण करने की अंतिम चेतावनी दी। जानकारी के अनुसार,तारापुर निवासी अभियुक्त मुन्ना पटेल पर क्षेत्र के तमाम लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप है। पुलिस सूत्रों की मानें तो मुन्ना पटेल पिछले लगभग एक वर्ष से फरार चल रहा है। इस दौरान पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के कई प्रयास किए,लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। आरोपी की लगातार अनुपस्थिति और गिरफ्तारी से बचने की कोशिशों को देखते हुए न्यायालय ने पूर्व में ही उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। रविवार को चोलापुर पुलिस की एक संयुक्त टीम तारापुर गाँव पहुँची। इस टीम का नेतृत्व चंदापुर चौकी इंचार्ज अवनीश मिश्रा ने किया,जिसमें सब इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह,कांस्टेबल देवी प्रसाद,नौजीत और विकास सिंह शामिल रहे। पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर के बाहर और सार्वजनिक स्थानों पर ढोल-नगाड़ों (डुगडुगी) के साथ मुनादी की। पुलिस ने ग्रामीणों के सामने न्यायालय के आदेश को पढ़कर सुनाया और स्पष्ट किया कि यदि अभियुक्त निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है, तो उसकी संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए यह कार्रवाई की गई है। अभियुक्त लंबे समय से कानून की पकड़ से दूर है। यदि वह जल्द हाजिर नहीं होता है, तो नियमानुसार अगली सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button