Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशक्राइमजौनपुर

जौनपुर : हेरोईन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

80 लाख रूपए की हेरोईन बरामद

डॉ एके राय
जौनपुर। जफऱाबाद थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध हेरोईन के साथ तीन शातिर अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। संयुक्त पुलिस टीम ने तस्करों के कब्जे से 400 ग्राम नशीली हेरोईन बरामद कर लिया। इस हेरोईन की अर्न्तराष्ट्रीय कीमत करीब 80 लाख रुपया बताई गई है। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर, मंगलवार को दोपहर करीब 2:45 बजे बेलाव घाट पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों को रोका। वे जनपद गाजीपुर से जनपद जौनपुर के लिए एक बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल से आ रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से  करीब 80 लाख रूपयें की अर्न्तराष्ट्रीय कीमत के 400 ग्राम नशीली हेरोईन पाउडर, एक डिजीटल तराजू, सात मोबाइल फोन और एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद किया।
      गिरफ्तार अभियुक्तों में राकेश यादव पुत्र कन्हैया यादव निवासी बड़हरा थाना नन्दगंज जिला गाजीपुर, सिकन्दर यादव उर्फ गुडडू पुत्र रामजनम यादव निवासी बड़हरा थाना नन्दगंज जिला गाजीपुर व आकाश चौहान पुत्र तिलकधारी चौहान निवासी नन्दगाँव हुसैनाबाद थाना लाइन बाजार रहे। पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर तीनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही में संलग्न रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button