Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़:जीयनपुर कोतवाली के थप्पड़ मारने का दो वीडियो हुए वायरल, जांच के आदेश

गोविन्द लाल शर्मा
आज़मगढ़। जिले की जीयनपुर कोतवाली इस समय सुर्खियों में है। कारण है, दो वायरल वीडियो, जिनमें कानून का पहरेदार ही कानून तोड़ता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया है और लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।सोमवार की शाम सोशल मीडिया पर जीयनपुर कोतवाली के दो अलग-अलग वीडियो तेजी से वायरल हुए। पहले वीडियो में कोतवाली के अंदर दरोगा साहब वर्दी में नज़र आते हैं।एक युवक को बेरहमी से थप्पड़ पर थप्पड़ मारते देखे जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह युवक नशे में धुत था और कोतवाली के दीवान को गालियां दे रहा था।इसी कारण दरोगा साहब इसे थप्पड़ राशिद कर रहे थे जो कैमरे में कैद हो गया।दूसरे वीडियो में मामला और भी चौंकाने वाला है। कोतवाली के बाहर, जहाँ कई फरियादी अपनी अर्जी लेकर बैठे थे, वहीं कोतवाल एक युवक को पकड़कर थप्पड़ जड़ते हुए उसके बाल खींचते नज़र आ रहे हैं। युवक भागने की कोशिश करता है, मगर कोतवाल लगातार उस पर थप्पड़ बरसाते रहते हैं। इसी बीच युवक फरियादियों की ओर भागता है, जिससे वहाँ बैठे लोग भी हक्के-बक्के होकर खड़े हो जाते हैं। जानकारी के मुताबिक, यह युवक शोहदा प्रवृत्ति का है और स्कूल जाती छात्राओं पर फब्तियां कसता था, जिसे पकड़कर पुलिस लाई थी।दोनों वीडियो के वायरल होने से जीयनपुर पुलिस कठघरे में खड़ी हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button