Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़: तमसा नदी किनारे ट्रक चालक का शव मिलने से सनसनी

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जिले के शहर कोतवाली के कालीचौरा इलाके के तमसा नदी के पचपेड़वा घाट के पास रविवार की सुबह एक ट्रक चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लिया और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुरेंद्र यादव (32 वर्ष) बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भीमबर के रहने वाले थे और मुंबई में ट्रक चलाते थे। उनका पत्नी से विवाद चल रहा था और वह पिछले तीन-चार महीनों से तनाव में रहते हुए घर छोड़कर रिश्तेदारी में रह रहे थे।परिजनों के मुताबिक उनके दो बच्चे हैं और उन्होंने मकान बनाने के लिए लोन लिया था। मृतक अक्सर एक बैग लेकर अपने ननिहाल या रिश्तेदारी में रहते थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही वह पचपेड़वा घाट के पास ठहरे थे। घटना की जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ जमा हुई और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button