Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़:भारत रक्षा दल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़।नगर पालिका परिषद आजमगढ़ द्वारा उठाने के नाम पर अलग से  वसूली किए जाने पर रोक लगाने हेतु आज भारत रक्षा दल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन देने वाले समूह का नेतृत्व  करने वाले भारत रक्षा दल के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा पूरी मनमानी करके जनता का शोषण किया जा रहा है।एक तो हाउस टैक्स में कई गुना वृद्धि कर दी ,जिनके घरों में पानी का कनेक्शन भी नहीं है उनसे भी जल कर की वसूली की जा रही है,नगर के कई मोहल्लों में टूटा हुआ नाला नाली जाम पड़ा है, मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है,अब एक और वसूली करने का नया तरीका निकाला गया है, कि कूड़ा उठाने का अलग शुल्क लगेगा वह भी किसी प्राइवेट संस्था को ठेका दिया गया। जब कि सफाई के लिए स्थाई,अस्थाई, ठेके पर कर्मचारी तैनात हैं , कुल मिलाकर नगर पालिका परिषद को काम नहीं वसूली करना है,इस वसूली से मना करने के लिए आज हम डी एम साहब को पत्र दे रहे हैं,: इस अवसर पर  भारत रक्षा दल के महेन्द्र चौहान, दुर्गेश श्रीवास्तव,धर्मवीर शर्मा, जनेंद्र चौहान,प्रतीक मोदनवाल,सचिन जायसवाल,जसनिल कुमार, हिमांशु सिंह,दीपक जायसवाल,रामाशीष विश्वकर्मा,रामा मौर्या,अशोक चौहान,चंद्र प्रकाश मौर्य,राजन अस्थाना,सुशील कुमार श्रीवास्तव,आलोक शर्मा,आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button