वाराणसी : नवागत पुलिस आयुक्त किरन एस ने कमिश्नरेट का पदभार किया ग्रहण

निवर्तमान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने नवागत पुलिस आयुक्त को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी
वाराणसी। नवागत पुलिस आयुक्त किरन एस ने पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल एवं उपलब्धिपूर्ण कार्यकाल की कामना की । कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया के अंतर्गत पदभार से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की गईं। विभागीय कार्यों, प्रशासनिक दायित्वों एवं संबंधित अभिलेखों का विधिवत हस्तांतरण किया गया। इस अवसर पर कमिश्नरेट वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। नवागत पुलिस आयुक्त को उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। नवागत पुलिस आयुक्त के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही कमिश्नरेट में नए नेतृत्व के अंतर्गत पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी, जनोन्मुखी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में नई शुरुआत हुई।



