Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ: पूर्वी संसार के उप संपादक की बड़ी बहन का निधन

सतीश कुमार पांडेय /मऊ। पूर्वी संसार साप्ताहिक के उप संपादक सुशील कुमार पाण्डेय की बड़ी बहन की असामयिक निधन की सूचना से उनके शुभचिंतक काफी मर्माहत हैं। लोग उनके निवास रतनपुरा के इटैली पहुंच कर दुःख के घड़ी में उनको सांत्वना दे रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा के ज़मीनी कद्दावर नेता सदर विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी रहे अशोक सिंह उनके घर पहुंच कर सांत्वना दी। उनके पिता शैलेश पाण्डेय  उनके भाई अभिनव पाण्डेय से मिलकर ढाढस बढ़ाया। सांत्वना देने पहुंचने वालों में रतनपुरा ब्लॉक प्रमुख सरिता राजभर, उनके प्रतिनिधि भाजपा नेता कृष्णा राजभर, जिला पंचायत सदस्य बबलू यादव, भाजपा मण्डल अध्यक्ष दयाशंकर श्रीवास्तव दीपू लाल, जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी थे।
गुरुवार की प्रातः 3:00 बजे के लगभग वाराणसी में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पत्रकारों में शोक व्याप्त हो गया।रतनपुरा प्रखंड के इटैली ग्राम पंचायत निवासी शैलेश पाण्डेय की बड़ी पुत्री आरजू उपाध्याय 34 वर्ष पिछले एक वर्ष से बीमार थी। उनका उपचार बीएचयू वाराणसी से चल रहा था। बुधवार के दिन उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई। चिकित्सकों के लाख प्रयास के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने गुरुवार की प्रातः 3:00 बजे के लगभग अंतिम सांस ली। उनकी कुल तीन संतान है। उनका अंतिम संस्कार गाजीपुर स्थित गंगा तट पर किया गया।पूर्वी संसार के उप संपादक  सुशील कुमार पाण्डेय की यह बड़ी बहन थी। और पूरा परिवार आरजू उपाध्याय को बचाने के लिए दिन रात एक किए हुए थे। परंतु लाख प्रयास के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। आरजू उपाध्याय के ससुराल और मायके दोनों जगह पर मातम पसरा हुआ है। उप संपादक सुशील कुमार पाण्डेय के निवास इटैली में लोग शोक संवेदना प्रकट करने पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button