मऊ
मऊ : घोसी एसडीएम ने फार्मर रजिस्ट्री कैंप का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

सतीश कुमार पांडेय
मऊ। घोसी तहसील अंतर्गत बडरांव ब्लॉक में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में घोसी एसडीएम अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे और उन्होंने कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए, ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैंप में आने वाले किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान पर खंड विकास अधिकारी, लेखपाल, ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।




