Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ : घोसी तहसील बार एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन समारोह

एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा भाईचारा का दिया संदेश

सतीश कुमार पांडेय/घोसी (मऊ)।  तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता पुस्तकालय भवन में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों तथा गणमान्य लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया। समारोह में एसडीएम न्यायिक घोसी राजेश अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं और उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत करने के साथ समाज में प्रेम और सौहार्द को बढ़ाने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व पूर्व शासकीय अधिवक्ता दिनेश राय, वरिष्ठ अधिवक्ता कालिका दत्त पांडे, शमशाद साहब, अरविंद सिंह, घोसी तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव प्रकाश, महामंत्री जय हिंद सिंह, अखिलेश सिंह, रमेश श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव, अरविंद सिंह, ब्रह्मदेव उपाध्याय, सतीश कुमार पांडेय, राम बदन यादव, रामप्रवेश यादव, वीरेंद्र यादव सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बिपुल राय ने किया। होली मिलन समारोह में अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर खुशियां साझा कीं तथा समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button