Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ : एचपीवी वैक्सीन व संचारी अभियान को लेकर टास्क फोर्स की बैठक, एक अप्रैल से शुरू होगा विशेष अभियान

संवाददाता /घोसी, मऊ। आगामी एक अप्रैल से प्रस्तावित एचपीवी वैक्सीन एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए घोसी तहसील सभागार में तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान और एचपीवी वैक्सीन कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डॉ. एच. के. पंकज ने अधिकारियों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व, इससे होने वाले लाभ और अभियान की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन खासतौर पर गंभीर बीमारियों से बचाव में कारगर है, इसलिए इसके प्रति लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए, ताकि इसका लाभ व्यापक स्तर पर मिल सके। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत, कृषि और नगर निकाय से जुड़े अधिकारियों ने अपने सुझाव भी रखे और अभियान को प्रभावी बनाने के लिए समन्वित रणनीति पर जोर दिया गया। इस दौरान बीपीएम एजाज अहमद, एडीओ पंचायत, कृषि विभाग से अभय पटेल, नगर पंचायत से अमरेंद्र बहादुर, शिक्षा विभाग से ओमप्रकाश, दोहरीघाट से बीपीएम अहमद जमील, खंड शिक्षा अधिकारी सियाराम, बाल विकास परियोजना अधिकारी राधेश्याम पाल तथा यूनिसेफ से बीर पाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button