मऊ
मऊ: जिला कांग्रेस कमेटी ने डॉ अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा की आयोजित

सतीश कुमार पांडेय
मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, जनपद मऊ में आज भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान और विचारों को स्मरण किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष श्री राजमंगल यादव, उदय प्रताप राय, घनश्याम सहाय, ओमप्रकाश ठाकुर, कैलाश चौहान, हरिश्चंद्र यादव, रामकेश सिंह पटेल, नाजिर अहमद, हफीजुर्रहमान, मनोज गिहार, साधना श्रीवास्तव, निर्मला साहनी, प्रदीप तिवारी, राहुल मौर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने बाबा साहब के संविधान निर्माण में अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।




