Slide 1
Slide 1
फतेहपुर

फतेहपुर : धूमधाम से मनाया स्वतंत्र पत्रकार शाश्वत तिवारी का जन्मदिन

केक काटा,दीर्घायु की कामना की

फतेहपुर। (ब्यूरो) साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाश्वत तिवारी का जन्मदिन संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न जिलों व तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित कर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसी कड़ी में जनपद फतेहपुर में विभिन्न जगहों पर विभिन्न पदाधिकारियों की अगुवाई में जन्मदिवस मनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष शाश्वत तिवारी के दीर्घायु की कामना की गई। आयोजित कार्यक्रम के क्रम में कस्बा प्रेमनगर में साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी के नेतृत्व में कई पदाधिकारी एवं सदस्यों ने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया। इस दौरान संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह एवं जिला सचिव धीर सिंह यादव के नेतृत्व में सातमील क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं फतेहपुर शहर में राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ज़र्रेयाब खान की अगुवाई में भी जन्मदिन मनाया गया। हुसैनगंज कस्बे में उत्तराखण्ड राज्य सह प्रभारी पारुल सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसी क्रम में बिन्दकी में तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह तथा खागा में अभिमन्यु मौर्या की अगुवाई में जन्मदिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया। वहीं लीगल सेल के चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जावेद खान ने भी जन्मदिन की बधाई दी। प्रेमनगर में प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी के साथ अनिल कुमार विश्वकर्मा, डॉ. जे.पी. सिंह चौहान, मेराज अहमद, प्रदीप कुमार, महेश चौधरी, संदीप निर्मल, अजय कुमार सहित अनेक लोगों ने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष शाश्वत तिवारी को बधाई दी और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं वीडियो कॉलिंग के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जुड़कर जन्मदिन समारोह का आनंद लेते हुए सभी का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button