Slide 1
Slide 1
फतेहपुरस्पोर्ट्स

फतेहपुर : अहमदपुर प्रीमियम लीग का हुआ उद्घाटन, पहले मैच में करमेपुर ने दरियापुर को हराया

साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान हुए उपस्थित

संवाददाता
फतेहपुर। खागा तहसील क्षेत्रांतर्गत सुल्तानपुर घोष के मजरे अहमदपुर गांव में सोमवार को अहमदपुर प्रीमियम लीग के सीजन – 5 का उद्घाटन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने गांव में खेल प्रतिभा को बढ़ाने का वचन दिया। बताते चलें कि सोमवार को अहमदपुर प्रीमियम लीग के उद्घाटन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद ज़फ़र, साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव पत्रकार शीबू खान, समाजसेवी जुनेद हक़, समाजसेवी मोहम्मद यासीन उर्फ सद्दाम, मौलाना इरशाद एवं हाफ़िज़ सरवर हबीबी ने मिलकर संयुक्त रूप से फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने खेल भावना एवं गांवों में खेल प्रतिभा पर खूब बखान करते हुए युवा खिलाड़ियों को सहयोग देने एवं उत्साह भरने का काम किया। इसके बाद उद्घाटन मैच करमेपुर बनाम दरियापुर के बीच खेला गया। टॉस करमेपुर टीम द्वारा जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया गया।

करमेपुर ने निर्धारित 10 ओवर के मैच में 9.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 103 रन बना सकें जिसके विरोध में उतरी दरियापुर टीम महज 89 रन में सिमट कर ऑल आउट हो गई। जिसके बाद करमेपुर टीम के दीपक कुमार को 30 रन और 3 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं आयोजकों ने बताया कि मंगलवार का मैच सलेमपुर डिहुवा बनाम मोहम्मदपुर गौंती के बीच सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजनों ने बताया कि यह टूर्नामेंट का पांचवां सीजन शुरू हुआ है इससे पहले चार सीजन बीते वर्षों में खेले जा चुके हैं। आगे बताया कि इस टूर्नामेंट में क्षेत्रीय टीमों ने प्रतिभाग करने हेतु इंट्री लिया है। टूर्नामेंट आयोजकों में मोहम्मद सरफराज़, जीशान, शोएब, आकिब जावेद, संजय पासवान (भइया लाल), रेहान, नईमुद्दीन, अयाज़, मुस्तकीम, सेजान सहित गांव एवं क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button