Slide 1
Slide 1
फतेहपुर

फतेहपुर : जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने अधिवक्ता जैनुल के चैम्बर का किया उद्घाटन

शिबू खान
फतेहपुर। जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ता चैम्बर का उद्घाटन जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे द्वारा किया गया। यह चैम्बर स्मृति शेष मो. रफी एडवोकेट के पुराने चैंबर स्थल पर, अधिवक्ता जैनुल अब्बास द्वारा स्थापित किया गया है।उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। एडवोकेट जावेद खान ने अपने जूनियर जैनुल अब्बास एवं उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एडवोकेट जैनुल अब्बास ने कहा कि यह चैम्बर उनके वरिष्ठ की स्मृति में स्थापित किया गया है और यह मजलूमों को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। उद्घाटन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में जावेद खान एडवोकेट, जगदीश सिंह चौहान एडवोकेट, मणि प्रसाद दुबे एडवोकेट, अजीत सिंह राठौर एडवोकेट, ललित मिश्र एडवोकेट, मो. आदिल एडवोकेट, अशोक सिंह एडवोकेट, जितेंद्र सिंह (महामंत्री) एडवोकेट, मोइनउद्दीन एडवोकेट, मो. आसिफ एडवोकेट, शाहिद एडवोकेट, संतोष एडवोकेट, अनिल यादव एडवोकेट, नफीस एडवोकेट, सोहराब एडवोकेट, शोएब एडवोकेट, रूही नकवी एडवोकेट सहित दर्जनों अधिवक्ता एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button