Slide 1
Slide 1
फतेहपुरबॉलीवुड

फतेहपुर : एनजे फिल्म प्रोडक्शन से बनी अवधी फिल्म दंश की शूटिंग पूरी

जल्द ही होगी रिलीज फिल्म – नदीम

संवाददाता
फतेहपुर। जनपद में एन जे फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही अवधी फिल्म दंश की शूटिंग पूरी हो चुकी है इस अवधी फिल्म की शूटिंग जनपद के विभिन्न हिस्सों में इसका फिल्मांकन किया गया है। बहुत ही जल्द ये फिल्म आप लोगों को एन जे फिल्म प्रोडक्शन यूट्यूब चैनल पर देखने को मिलेगी। आप को बतादे की इस फिल्म में जनपद की  ही कई प्रतिभाओं ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा हैं। ये फिल्म एक महिला प्रधान फिल्म है जो समाज को आईना देखती नजर आने वाली है। इस फिल्म की कहानी को लिखा है प्रतिभा सुरेश खांडेकर ने तो इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में ज्योति गुप्ता,अनिल मौर्या, किरन गौतम, कुलदीप विश्वकर्मा, अज़मी कमर,आरती गुप्ता, विनोद गुप्ता, वेद प्रकाश, विनोद कॉमेडियन, रामजी श्रीवास्तव,  विकास ओबेरॉय आदि है, तो इस फिल्म को फतेहपुर के निर्माता/निर्देशक नदीम जावेद ने निर्देशित किया है और फिल्म में राजा कश्यप, अनिल मौर्या और अंशु ने कैमरे की बागडोर संभाली है। फिल्म के कलाकारों ने बताया कि सभी कलाकारों ने बहुत ही अच्छा और बड़ी मेहनत के साथ काम किया है तो वहीं फिल्म के निर्माता/निर्देशक नदीम जावेद के कहा कि पूरी टीम ने बहुत मेहनत से इस फिल्म का निर्माण किया है और सभी ने अपना बेस्ट परफॉमेंस दिया और हमारी ये फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आएगी, हमारी हमेशा से यही कोशिश रही है कि हम समाज को साफ – सुथरी और सामाजिक फिल्में दें और साथ ही साथ जनपद की प्रतिभाओं को भी एक अच्छा मंच दें ताकि वो भी भविष्य में अपनी प्रतिभा को और भी अधिक निखार सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button