
दो दिवस विराट कुश्ती जन्माष्टमी के अवसर पर हुआ संपन्न
सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति बरेका द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव बरेका रंगशाला में दो दिवसीय विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर श्री कृष्ण झांकी का मनमोहक प्रस्तुति भी की गई। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष स्वर्गीय हरि सरदार की स्मृति में उनके सुपुत्र अर्जुन सरदार के सौजन्य से विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी बनारस रेल इंजन कारखाना के कुश्ती केंद्र में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया । जिसमें बनारस एवं आसपास के शहरों से नामी ग्रामीण पहलवान ने अपना जोर- अजमाइश किया। इस दौरान मोहन खीर का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर बरेका महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह, मेयर, वाराणसी, अशोक तिवारी, जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार, पूर्व संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद, बनारस रेल इंजन कारखाना रामायण सिंह यादव, अंतरराष्ट्रीय पहलवान बच्चे लाल यादव, सदस्य कर्मचारी परिषद ल अमित यादव, महामंत्री कृष्ण जन्मोत्सव पूजा समिति, बरेका राम प्रवेश यादव, अध्यक्ष संजय यादव, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। ।



