DJ बजाने को लेकर चली गोली, दो घायल, एक गंभीर

-चार को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
बलिया। खबर यूपी के बलिया से है, जहां शुक्रवार की शाम गड़वार थाना के बुढ़ऊ गांव में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दिया। जिसमें एक पक्ष के कमलेश सिंह 45 वर्ष के पीठ और आनंद सिंह 50 वर्ष के कमर के पास पैर में गोली जा लगी। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां से गम्भीर रूप से घायल कमलेश सिंह को चिकित्सकों ने वाराणसी लिए रेफर कर दिया। जबकि आनंद सिंह का इलाज जिला अस्पताल बलिया में चल रहा है। वही द्वितीय पक्ष के अनूप सिंह को भी सर में चोट आई है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के बुढ़ऊ गांव में होली के दिन शाम को डीजे बज रहा था, जहां एक पक्ष के कमलेश सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह समेत पांच एवं द्वितीय पक्ष के अनूप सिंह पुत्र हृदय नारायण सिंह समेत चार के बीच डीजे बजाने को लेकर आपस में गाली गलौज एवं मारपीट की घटना हुई। जिसमें एक पक्ष के हृदय नारायण सिंह पुत्र केदार सिंह द्वारा अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दिया गया। जिसमें द्वितीय पक्ष के कमलेश सिंह के पीठ और आनंद सिंह के कमर के पास पैर में गोली जा लगी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

वही बंदूक, खोखा व जिन्दा कारतूस कब्जे में लिया है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि गड़वार थाना क्षेत्र के बुढ़ऊ गांव में शाम करीब चार बजे डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत नाजुक देख वाराणसी रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वही पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं कानूनी कार्रवाई प्रचलित है। (रिपोर्ट- तिलक कुमार)