मिर्जापुर : एसपी ने नई पुलिस चौकियों का किया लोकार्पण

तारा त्रिपाठी,ब्यूरो चीफ/मीरजापुर । अहरौरा थाना क्षेत्र में एक नये पुलिस चौकी की स्थापना कर जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में शनिवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने थाना अहरौरा में भलदरिया व अदलहाट क्षेत्र स्थित नरायनपुर चौकी थाना के नवनिर्मित भवनों का पूरे विधि-विधान के साथ लोकार्पण किया। पंडित राजेश्वरी जी महाराज मेट्रो मित्रों के उच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा पाठ कारण और मित्रों के साथ तीन वृक्ष एक साथ पुलिस अधीक्षक से लगाए और पुलिस बैरक बनाने के लिए भुमि पुजन भी किया।उद्घाटन के साथ दो नई पुलिस चौकियों के भवन शुरू होने से अब संबंधित क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और तेज होगी, वहीं स्थानीय लोगों को भी त्वरित सहायता मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।सबसे पहले पुलिस अधीक्षक ने थाना अदलहाट पर नियुक्त महिला आरक्षी प्रियंका के साथ पुलिस एवं जनसहयोग से बने नरायनपुर चौकी भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और नई चौकी मिलने पर खुशी जताई। बताया गया कि यह चौकी लंबे समय से क्षेत्र की आवश्यकता थी, जिससे आसपास के गांवों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। इसके बाद एसपी अपर्णा रजत कौशिक थाना अहरौरा क्षेत्र पहुंचीं , जहां महिला आरक्षी अर्चना के साथ भल्दरिया चौकी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया। भवन लोकार्पण के बाद अधिकारियों ने परिसर का निरीक्षण भी किया और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने भल्दरिया चौकी परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के साथ-साथ हरियाली और स्वच्छ वातावरण भी समाज के लिए जरूरी है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन आर. के. मीणा, क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव, क्षेत्राधिकारी शिखा भारती, ग्राम थाना अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा प्रधान बरईपुर सरिता चौरसिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नई चौकियों के संचालन, जनसुनवाई व्यवस्था और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। नई चौकियों के शुरू होने से अदलहाट, अहरौरा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पुलिस रिस्पांस समय कम होगा। छोटी-बड़ी घटनाओं पर तेजी से कार्रवाई हो सकेगी और आम जनता को थाने तक लंबी दूरी तय करने की परेशानी भी कम होगी। क्षेत्र के जनमानस में पहाड़ी क्षेत्रों में पुलिस चौकी बन जाने से खुशी का माहौल दिखा ।



