Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़भदोही

भदोही: निर्माण कार्य मानक के अनुरूप न होने पर ईओ भड़के, ठेकेदार को लगाई फटकार

लगभग 22 लाख रुपए की लागत से लगभग 400 मीटर नाले का निर्माण मानक के अनुरूप नही

आफताब अंसारी
भदोही। नगर पंचायत क्षेत्र खमरिया के वार्ड संख्या 4 पंचायत कार्यालय के पास में लगभग 22 लाख रुपए की लागत से लगभग 400 मीटर नाले का निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा मानक को ताक पर रखकर  कराया जा रहा। हालांकि नगर पंचायत क्षेत्र खमरिया के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी द्वारा मानक के अनुरूप सभी विकास कार्यों को कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त वार्ड में हो रहे नाला निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा घटिया ईंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। और पुराने नाले की दीवाल पर ही नया दीवाल का निर्माण तथा मानक के विपरित मसाले का प्रयोग किया जा रहा है। जबकि नगर पंचायत खमरिया के अध्यक्ष महमूद आलम व अधिशासी अधिकारी जितेंद्र सिंह यादव द्वारा सभी ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे मानक के अनुरूप सभी निर्माण कार्य कराएंगे। वहीं सम्बंधित को भी निर्देशित किया गया है कि वे निर्माण कार्यों की स्थलीय जांच करें। अगर जो मानक की अनदेखी कर रहे हैं। उनको नोटिस पकड़ाने का काम करें। लेकिन नगर पंचायत खमरिया के ठेकेदार नाला निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप कार्य कराने में लगे हुए हैं। इसकी सूचना जब अधिशासी अधिकारी जितेंद्र सिंह यादव को हुई तो वे स्वयं मौके पर निरीक्षण करने पहुंच गए। शिकायत की सूचना सही पाए जाने पर भड़क गए और ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। मानक को ताख पर रखकर हो रहे नाले का निमार्ण कार्य को रोकवा दिया गया। ईओ ने ठेकेदार से कहा जितना भी नाले का निर्माण कार्य मानक के विपरीत हुआ उसे मानक के अनुरूप कार्य कराएं, अन्यथा भुकतान पर पूर्णतः रोक लगेगी। अधिशासी अधिकारी ने सभी ठेकेदारों से कहा विकास कार्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी तथा मानक के अनुरूप कार्य कराएं। मानक के अनुरूप कार्य न होने पर बुगतान रोकी जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button