Slide 1
Slide 1
त्रिपुराधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

त्रिपुरा : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने त्रिपुरा में माँ कस्बेश्वरी काली के किए दर्शन-पूजन

कमलासागर स्थित प्राचीन शक्तिपीठ में की प्रदेश एवं देश के कल्याण की कामना

त्रिपुरा।उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को त्रिपुरा के सिपाहीजाला जनपद में कमलासागर झील के तट पर बांग्लादेश सीमा के समीप स्थित प्राचीन श्री श्री कस्बेश्वरी काली माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर त्रिपुरा सरकार में कैबिनेट मंत्री टिंकू रॉय जी भी उनके साथ उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री ने माँ काली के चरणों में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्राचीन तीर्थस्थल भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के सजीव प्रतीक हैं, जो राष्ट्र की एकता और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं।
उल्लेखनीय है कि यह ऐतिहासिक मंदिर 15वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में तत्कालीन त्विप्र राज्य के प्रतापी नरेश धन्य माणिक्य जी द्वारा निर्मित कराया गया था। माँ कस्बेश्वरी काली का यह पावन धाम अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा, ऐतिहासिक महत्व और जनआस्था के लिए विख्यात है। मान्यता है कि माँ काली की आराधना से श्रद्धालुओं को शक्ति, साहस और आत्मबल की प्राप्ति होती है। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रद्धालुओं के प्रति अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए माँ कस्बेश्वरी काली से समस्त देशवासियों के सर्वकल्याण की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button