आजमगढ़ : मुख्य चुनाव अधिकारी ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, जुलूस निकालने पर कांग्रेसियों का पुलिस से टकराव

गोविंद लाल शर्मा/आजमगढ़। कांग्रेस आलाकमान के आह्वान पर आजमगढ़ कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष कौशल कुमार उर्फ मुन्ना राय के नेतृत्व में ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, वोट चोर गद्दी छोड़ जैसे नारे लगाते हुए जुलूस के रुप में पैदल मार्च निकाला गया। जुलूस जिला कांग्रेस कार्यालय से चलकर अग्रसेन चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ा परंतु पुलिस ने जुलूस को आगे बढ़ने से रोक दिया। भारी संख्या में पुलिस बल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की जोर आजमाईश के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, जब जब योगी मोदी डरता है पुलिस को आगे करता है जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़ने के लिए घण्टों जोर आजमाईश किए पर पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया और बलपूर्वक उन्हें वहाँ से खीचकर हटाने लगी। अंततः कांग्रेस के लोग वही से नारे लगाते हुए वापस अपने कार्यालय आ गए। इस प्रदर्शन जुलूस में मुख्य रूप से सर्व श्री शहर अध्यक्ष काजी रियाजुल हसन, चन्द्रपाल सिंह,तेजबहादुर यादव, मुन्नू यादव,गिरीश चतुर्वेदी, मिर्जा शाने आलम,विपीन पाठक,ओबीसी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, जिला महासचिव नरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजीत राय, जिला महासचिव मन्तराज यादव,जिला प्रवक्ता राहुल राय, महिला जिलाध्यक्ष शीला भारती, जिला उपाध्यक्ष व पीसीसी सीमा भारती, प्रेमा चौहान, मीना देवी, शहर उपाध्यक्ष बालचन्द राम, हरिनाथ,मो० शाहिद, शहर महासचिव डा०आदित्य सिंह व मुशीर अहमद, अफजल, अल्ताफ आदि पदाधिकारी मौजूद रहें।



