Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

आजमगढ़:नाबालिग का शव मिलने से सनसनी

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो में शनिवार की शाम महेंद्र वकील के ट्यूबवेल के पास ग्रामीणों ने एक शव देखा। सूचना पर भारी भीड़ जमा हो गई। गंभीरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त साहिल (16 वर्ष), पुत्र सतिराम, निवासी गंभीरपुर के रूप में की। साहिल शुक्रवार शाम से लापता था। जिसकी गुमशुदगी की तहरीर उसके पिता ने शनिवार दोपहर को थाने में दी थी।मृतक के गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। साहिल के पिता सतिराम और भाई राहुल ने जमीन विवाद को हत्या का कारण बताया। सतिराम ने कहा मैं मूल रूप से जमालपुर का रहने वाला हूं और शादी के बाद गंभीरपुर में ससुराल के नवासा पर रहता हूं। मेरी साली की कोई संतान नहीं है, इसलिए उनकी जमीन पर मेरा और मेरे बेटों का हक है। ससुराल पक्ष के कुछ रिश्तेदार जमीन हथियाना चाहते हैं। मुझे शक है कि उन्होंने मिलकर मेरे बेटे की हत्या की। मौत की खबर से मृतक की मां राधा देवी और परिवार में कोहराम मचा है। साहिल सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था।
थाना अध्यक्ष बसंत लाल ने बताया,परिवार की ओर से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र में इस घटना से सनसनी फैल गई है लोग हत्या के कारणों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button