Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : श्री चित्रगुप्त वार्षिक पूजा 10 नवंबर को

मंदिर परिसर में तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

चंद्र मोहन तिवारी / गाजीपुर। श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में आयोजित पूर्व निर्धारित बैठक में विद्वान ब्राह्मण योगेश दुबे ने पत्रा देखकर बताया कि इस वर्ष श्री चित्रगुप्त वार्षिक पूजा 10 नवंबर, दिन मंगलवार को होगी। संस्था के मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परंपरागत ढंग से श्री चित्रगुप्त वार्षिक पूजा आगामी दिनांक 10 नवंबर 2026 दिन मंगलवार को सायं 4:00 बजे से प्रारंभ होगी। इसके पश्चात बाहर से आए कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है । बैठक में प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष आनंद शंकर श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, शिव शंकर सिन्हा, रवि श्रीवास्तव, विभोर टिल्लू, कमलेश श्रीवास्तव, सभासद प्रवीण श्रीवास्तव, श्री प्रकाश श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, सुनील दत्त, सुनील श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, मुनेंद्र श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button