वाराणसी: प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर रुबिका लियाकत की टिप्पणी करने पर कांग्रेसजनों ने विरोध जताया

कांग्रेस के अधिवक्ता अनुज यादव ने पत्रकार लियाकत अली पर 100 करोड़ की मानहानि का दावा ठोका
वाराणसी। पत्रकार रुबिका लियाकत ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर टिप्पणी करने पर कांग्रेसजनों ने विरोध दर्ज कराते हुए पत्रकार वार्ता किया। मैदागिन स्तिथि पार्टी कार्यालय पर एक पत्रकार वार्ता कर रुबिया लियाकत से कांग्रेस जनों ने जवाब मांगा। उक्त जानकारी आज पत्रकार वार्ता को प्रदेश प्रवक्ता सजीव सिंह,जिला/ महानगर अध्यक्ष कमशः राजेश्वर सिंह पटेल व राघवेंद्र चौबे ने दिया।पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा राफेल पर सवाल पूछना जायज है इसलिए क्योंकि राफेल का उपयोग सरकार कब करेगी और इस समय तो पूरा विपक्ष ,समूचा देश सरकार के साथ खड़ा है और कार्यवाही की मांग कर रहा है ऐसे में राफेल के बारे में सवाल उठाना जायज है।और इस प्रकरण पर कार्यवाही के बजाय प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर सवाल उठाना गलत है।उन्होंने तो पूछा की क्या सिर्फ नींबू मिर्ची टांगने के लिए राफेल लाया गया है ? इसमें सरकार को आगे बढ़कर देशहित में जबाबी कार्यवाही करते हुए एक मिशाल कायम करनी चाहिए थी।
भाजपा सरकार सिर्फ जुबानी कार्यवाही व बैठकों में व्यस्त है। भाजपा आईटी सेल द्वारा और रुबिया लियाकत द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर टिप्पणी करना निंदनीय है।आज कांग्रेस द्वारा अधिकृत अधिवक्ता अनुज यादव द्वारा वाराणसी कचहरी में रुबिया लियाकत पर 100 करोड़ रुपए मानहानि का केस किया गया है। रुबिया लियाकत को तत्काल प्रभाव से गलत टिप्पणी के लिये प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से माफी मांगे। हम कांग्रेस जन पुनः केंद्र की सरकार से आतंकवादी घटना पर ठोस कार्यवाही की मांग करते है। पत्रकार वार्ता में ,प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह,जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल,महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, पार्षद दल नेता गुलशन अली, डॉ राजेश गुप्ता,सतनाम सिंह,अरुण सोनी,अशोक सिंह,राजीव राम,वकील अंसारी,अनुराधा यादव,अब्दुल हमीद डोडे, विनीत चौबे,रेनु चौधरी, किशन यादव,विकास पाण्डेय शामिल रहे।
रिपोर्ट- सुशील कुमार मिश्रा




