
गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में शिक्षक स्नातक एम एल सी चुनाव बैठक सर्किट हॉउस आजमगढ़ मे सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री भाजपा शंकर गिरी मौजूद रहें।इस अवसर पर मुख्य अतिथि शंकर गिरी ने कहा कि आगामी शिक्षक स्नातक एम एल सी चुनाव में भाजपा का उम्मीदवार जीते इस की तैयारी अभी से करनी है । अधिक से अधिक शिक्षकों का नाम वोटर लिस्ट में जुड़े इस के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को शिक्षकों से सम्पर्क कर उनका नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने का काम करना है । सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी इस काम में आज से ही जुट जाएं।इस अवसर पर शिक्षक स्नातक एमयलसी चुनाव के क्षेत्रीय सहसंयोजक माo प्रवीण गुप्ता ऋषिकेश दूबे, संजय राम , प्रवीण सिंह, राजेश सिंह महुआरी, शिव गोविन्द सिंह, यशवंत सिंह, विभा बर्नवाल विनय प्रकाश गुप्ता आनन्द गुप्ता, राजीव सिंह पप्पू, उमेश गौड़ पुरूषोत्तम सिंह, बृजेश सिंह, संतोष सिंह, अवनीश चतुर्वेदी उपस्थित रहे।




