Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी:कारगिल विजय दिवस पर छात्रों ने निकाली पदयात्रा

डॉ शिव यादव

वाराणसी। पूर्वांचल स्टूडेंटस फाउंडेशन की ओर से शहीदों के सम्मान में कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई को विशाल पदयात्रा महात्मा गाँधी काशी विधापीठ गेट नंबर 3 से निकाला गया। जो इंग्लिशियालाइन, गेट नंबर 2 से होते हुए आज़ाद चौराहा पर शहीदों के लिए मौन रखते हुए समाप्त किया गया।पदयात्रा में छात्रनेता, कोषाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ‘हर्षित’ ने कहा कि कारगिल दिवस 1999 के समय में विषम परिस्थिति में भारतीय जवानों ने सबसे ऊंची चोटी पर  पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के जवान कब्ज़ा जमाये थे। भारतीय जवानों ने अपने अदम्य साहस से पाकिस्तानी सेना को हराकर विजय पताका लहराया।जिसमें कैप्टन विक्रम बत्रा, मनोज पांडे, योगेंद्र सिंह यादव एवं हजारों भारतीय जवानों ने वीरता का परिचय दिया।अध्यक्ष शशि शेखर सिंह ने कहा कि कारगिल दिवस हमें अपने राष्ट्र और तिरंगे के प्रति जिम्मेदारी का एहसास दिलाता है कि हमें अपने राष्ट्र के लिए उसके स्वाभिमान के लिए अगर अपने लहू को बहाना पड़े तो भी हमें पीछे नहीं हटना चाहिए।महासचिव अनुराग राय ने कहा  कारगिल विजय दिवस शहीद हुए सभी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हमेशा स्मरण करके अपने अंदर देशभक्ति की लौ जलाये रखना है।जिसमे शशि शेखर सिंह, अनुराग राय, आयुष यादव, रावत पाण्डेय, आयुष सिंह, रजत बाबा, अविनाश प्रताप, आयुष चौहान एवं सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button