Slide 1
Slide 1
एजुकेशनवाराणसी

SMS मास कम्युनिकेशन के छात्रों का दल शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचा पराड़कर भवन

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी
एसएमएस काॅलेज के मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों का दल शैक्षणिक भ्रमण पर पराड़कर स्मृति भवन आया। इन विद्यार्थियों ने पत्रकारिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। अपनी जिज्ञासाओं को भी प्रस्तुत किया। डाॅ. ईशान त्रिपाठी और अजय रत्न के नेतृत्व में आए छात्र-छात्राओं ने हिंदी पत्रकारिता के उदय और साहित्य से जुड़ी जानकारियों पर गंभीरता से मनन किया। काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डाॅ. अत्रि भारद्वाज व महामंत्री अखिलेश मिश्र ने संस्था के गौरवशाली इतिहास और पराड़कर भवन की स्थापना के बारे में विस्तार से बताया। संघ के कोषाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी भी उपस्थित थे। इस दौरान प्रिंट पत्रकारिता, संचार पत्रकारिता, प्रसारण पत्रकारिता, डिजिटल पत्रकारिता और फोटो पत्रकारिता के बारे में स्नेहा सिंह, संजीत सिंह, सानिया फातिमा, शिवांगी सिंह, भव्या अग्रहरी, कुमारी संचिता, रितिका यादव ने प्रश्न किए। साथ ही विद्यार्थियों ने पत्रकारिता के प्रमुख बिंदु सत्यता, सटीकता, स्वतंत्रता, वस्तुनिष्ठता और निष्पक्षता पर विचार व्यक्त किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button