Slide 1
Slide 1
एजुकेशनबलिया

बलिया : शिक्षा के विकास में एचआर वर्ल्ड की महत्वपूर्ण भूमिका-अतुल

बलिया।एच आर वर्ल्ड गत कई सालों से इलाके में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके लिए इनकी जितनी सराहना कई जाये कम होगी।यह बात बसंत पंचमी के दिन शुक्रवार को जिले के सोहाँव विकास खंड के भरौली स्थित एचआर वर्ल्ड स्कूल में नये भवन के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि घोसी संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद अतुल राय ने कही।

उन्होंने कहा आने वाले समय में इस विद्यालय केविकास में हर सम्भव मदद करूंगा। इस दौरान उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही कार्यक्रम में शिरकत करने वाले अतिथियों व पत्रकारों को अंगवस्त्र व मोमेंटो से सम्मानित किया। वहीं स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय के प्रबंधक राजेश राय ने मां सरस्वती का वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना व हवन किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अजित राय रहे।इस मौके पर मुख्यरूप से भांवरकोल के पूर्व प्रमुख शारदा नन्द राय, पूर्व प्रधान अनूप राय,अक्षय राय, शिवनारायण राय, संजय राय, हिमांशु राय, डॉओम प्रकाश सिंह, स्वामी सहजानंद सरस्वती इंटर कॉलेज गोविंदपुर के प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश राय, अटल बिहारी राय, बीडीसी विनय राय, दुलारपुर के प्रधान संजय, भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष भरत राय, पूर्व प्रधान मुटन यादव आदि के अलावे स्कूल के बच्चों के अभिभावकों मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button