Slide 1
Slide 1
एजुकेशनवाराणसी

उ.प्र. संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा- 2025: परीक्षा 1 जून को,काशी विद्यापीठ में हुई बैठक

डॉ शिव यादव
वाराणसी। उ.प्र. संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी.एड.- 2025 को सुचारू रूप से कराने हेतु आयोजक विश्वविद्यालय (बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी) के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर स्थित गांधी अध्ययनपीठ सभागार में सम्पन्न हुई। काशी विद्यापीठ की कुलसचिव एवं उ.प्र. संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी.एड.-2025 की नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि बैठक में प्रवेश परीक्षा संचालन के संदर्भ में दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ नोडल केन्द्र के अन्तर्गत वाराणसी जनपद में कुल 73 परीक्षा केन्द्रों पर बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 01 जून को दो पालियों में (पूर्वाह्न 09 बजे से 12 बजे तक एवं अपराह्न 02 बजे से 05 बजे तक) आयोजित है, जिसमें कुल 35186 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। प्रवेश परीक्षा के सकुशल सम्पादन हेतु परीक्षा केन्द्रों पर 146 पर्यवेक्षक, 73 स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं 37 केन्द्र प्रतिनिधि नियुक्त किये गये हैं। बैठक में आयोजक संस्था के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी द्वारा नामित अपर जिला मजिस्ट्रेट-नगर, वाराणसी, अपर पुलिस आयुक्त प्रोटोकाल/नोडल अधिकारी परीक्षा, केन्द्र प्रतिनिधियों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों एवं नोडल अधिकारी, नोडल समन्वयक, उप-नोडल समन्वयक तथा जनपद समन्वयक (वाराणसी) आदि सम्बन्धित अधिकारीगण प्रतिभाग किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button